Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Ranchi News : झारखंड के DSP और SP अधिकारियों को विदेश में प्रशिक्षण का अवसर

Ranchi News : झारखंड पुलिस के डीएसपी और एसपी रैंक के अधिकारियों को विदेश में प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए राज्यों से योग्य अधिकारियों के नाम मांगे हैं।


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जर्मनी, स्वीडन, नीदरलैंड, बोस्निया और हर्जेगोविना में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अधिकारी 24 जुलाई तक ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

हर राज्य से अधिकतम तीन अधिकारियों का होगा चयन

गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, प्रत्येक राज्य से अधिकतम तीन अधिकारियों का चयन किया जाएगा। चयनित अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की पुलिसिंग, शांति स्थापना और आधुनिक कानून-व्यवस्था प्रबंधन से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !