Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Ranchi News : जैक टॉपर्स के सम्मान को लेकर भानु प्रताप शाही ने मंत्री इरफान अंसारी पर उठाए सवाल

Ranchi News : रांची में जैक (JAC) परीक्षा के टॉपर्स को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है।भानु प्रताप शाही ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जैक मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रियांशु कुमारी, शिवांगी कुमारी, प्रेम कुमार साहू और सन्नी कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से राज्य में टॉप किया था। उन्होंने दावा किया कि ये सभी छात्र हिंदू, आदिवासी, पिछड़े और गरीब परिवारों से आते हैं।भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उस समय मंत्री इरफान अंसारी इन टॉपर्स को सम्मानित करने नहीं पहुंचे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा की टॉपर राशिदा नाज को सम्मानित करने के लिए मंत्री धनबाद पहुंचे।


सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया

अपने पोस्ट में भानु प्रताप शाही ने लिखा कि बच्चों के बीच भी हिंदू-मुस्लिम किया जा रहा है, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

भाजपा नेता के बयान को लेकर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। हालांकि मंत्री इरफान अंसारी की ओर से इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जैक टॉपर्स को लेकर शुरू हुई यह बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !