Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Ranchi News : जादू टोना के शक में चाचा की हत्या करने वाले आरोपी को नहीं मिली जमानत

Ranchi News : अंधविश्वास के शक में बुजुर्ग चाचा की हत्या करने के आरोपी भतीजा अनिल भगत को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
बेटे की मौत के बाद चाचा पर लगाया था जादू-टोना का आरोप

मामला लापुंग थाना क्षेत्र के अरमालटदाग गांव का है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी के बेटे की 18 नवंबर 2025 को बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अपने चाचा सारू भगत पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया।
घटना के दिन डर के कारण परिजन सारू भगत को घर में बंद कर खेत चले गए थे। इसी दौरान अनिल भगत वहां पहुंचा और चाचा के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर लापुंग थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !