Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jamshedpur Breaking: भुइयांडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, भारी वाहन की चपेट में आने से मानगो के युवक की मौत, सर कुचला

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के भुइयांडीह क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई. जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार युवक सड़क पर मोड़ काट रहा था, तभी जगह कम होने के कारण उसकी बाइक का पिछला चक्का वहां से गुजर रहे एक भारी वाहन से टकरा गया. इस टक्कर के बाद युवक संतुलन खो बैठा और सीधे भारी वाहन के पिछले पहियों के नीचे आ गया. हादसा इतना भीषण था कि वाहन का चक्का युवक के सर को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मानगो के सुदीव्य रॉय के रूप में हुई पहचान, मौके पर पहुंचे SDM
मृतक की पहचान मानगो, जवाहर नगर रोड नंबर 4 निवासी सुदीव्य रॉय के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीएम (SDM) तुरंत मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. सुदीव्य की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंची, जवाहर नगर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और भारी वाहन की तलाश की जा रही है.



संकरे रास्तों पर भारी वाहनों का दबाव बना जानलेवा
स्थानीय लोगों का कहना है कि भुइयांडीह के इस संकरे इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही और कम जगह होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. सुदीव्य के मामले में भी मोड़ पर जगह की कमी और भारी वाहन की मौजूदगी उसकी मौत का कारण बनी. फिलहाल, पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है ताकि हादसे की सटीक कड़ियों को जोड़ा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !