Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Ranchi News: JSSC की इंटरमीडिएट स्तरीय परीक्षा-2023 रद्द, सरकार ने वापस ली पदों की अधियाचनाएं

Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विज्ञापन संख्या 15/2023 और 16/2023 के तहत आयोजित होने वाली झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अर्हता धारक पद) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को रद्द कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक निर्णय जारी किया है।


JSSC के अनुसार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार ने पत्र संख्या 4919 के माध्यम से 29 जुलाई 2026 को विज्ञापन संख्या 15/2023 और 16/2023 के तहत जारी सभी अधियाचनाएं वापस ले ली हैं।


अधियाचनाएं वापस लेने के बाद रद्द हुए विज्ञापन

राज्य सरकार के संबंधित विभाग की ओर से दोनों विज्ञापनों के तहत विज्ञापित सभी पदों की अधियाचनाएं वापस लिए जाने के बाद JSSC ने इन विज्ञापनों को निरस्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही इनके आधार पर आयोजित होने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 भी रद्द हो गई है।

आयोग ने स्पष्ट किया कि विज्ञापनों को निरस्त करने का निर्णय राज्य सरकार के संबंधित विभाग द्वारा अधियाचनाएं वापस लिए जाने के आधार पर लिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !