Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Ranchi News: सोनाहातू इलाके में कुएं में गिरा जंगली हाथी

Ranchi News: सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी के कुएं में गिरने की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
भोजन की तलाश में भटका हाथी

बताया जा रहा है कि जंगली हाथी भोजन की तलाश में भटकते हुए गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान वह खुले कुएं में गिर गया।
फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है ताकि हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इलाके में लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !