Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Hanuman Jayanti 2026: चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जी के जन्मोत्सव की विशेष पूजा भक्ति और शुभ मुहूर्त का समय

Hanuman Jayanti 2026: गुरुवार यानी आज 2 अप्रैल 2026, को चैत्र पूर्णिमा है और इसी दिन हनुमान जयंती मनाई जा रही है। यह दिन संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति और शक्ति का है। जो लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं, उनके जीवन से भय और परेशानियां दूर होती हैं।

आज का विशेष समय और ग्रह स्थिति
खास बातें यह हैं कि पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल सुबह 07:06 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल सुबह 07:41 बजे तक रहेगी। चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में हैं, जबकि सूर्य मीन राशि में स्थित है। आज का योग ध्रुव योग दोपहर 02:20 बजे तक रहेगा, जो कामों में स्थिरता और सफलता देने वाला है। हनुमान जी की पूजा और अन्य शुभ कार्यों के लिए दोपहर 12:00 से 12:50 बजे तक का अभिजीत मुहूर्त बहुत अच्छा माना गया है। वहीं, दोपहर 01:59 से 03:32 बजे तक का राहुकाल है, इस समय किसी भी महत्वपूर्ण काम से बचना चाहिए।

ग्रह नक्षत्र और गुण
आज हस्त नक्षत्र है। इसका स्वामी चंद्रदेव हैं और देवता सूर्य हैं। इसका असर आपके अंदर निडरता, साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ाता है। थोड़ी कठोरता या चिड़चिड़ापन महसूस हो, तो उसे सुधार का संकेत मानें।

हनुमान जयंती के बारे में
चैत्र पूर्णिमा पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए आज के दिन हनुमान जयंती के रूप में बनाया जाता है, सुबह मंदिर जाए और भव्य पूजा और अनुष्ठान का आनंद ले। उत्तर भारत में भोर में विशेष पूजा होती है, आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना 41 दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है,तमिलनाडु में इसे हनुमथ जयंती कहा जाता हैं और कर्नाटक में इसे हनुमान व्रतम कहते हैं।

हनुमान जी की भक्ति और पूजा का महत्व
भक्तजन इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, और हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी की भक्ति से सारे कष्ट और भय दूर हो जाते हैं। आज का दिन पूरी भक्ति और श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा करने का है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !