Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Ranchi News: रांची के चेशायर होम में भीषण आग से मची अफरा तफरी, दून डेकोर का पूरा गोदाम जलकर खाक

Ranchi News: रांची के चेशायर होम इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दून डेकोर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए.
देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया. गोदाम के अंदर रखा सामान तेजी से जलने लगा, जिससे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा. शुरुआती अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. शुरुआत में पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया था, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई.

आग पर काबू पाने के लिए बुलानी पड़ी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाद में और दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया. फिलहाल करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर नियंत्रण पाने में जुटी हुई हैं. दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आग आसपास के हिस्सों तक न फैल सके.

सुरक्षा के चलते सड़क बंद, यातायात भी हुआ प्रभावित
घटना के बाद एहतियात के तौर पर चेशायर होम रोड को एक तरफ से बंद कर दिया गया है. इसके कारण इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !