Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jharkhand News: कोडरमा के छात्र उदित राज की मौत का मामला गरमाया, परिजनों ने डीजीपी और सीएम से मिलकर जताई हत्या की आशंका, स्कूल संचालक फरार

Jharkhand News: कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 16 वर्षीय छात्र उदित राज की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में न्याय की गुहार लगाने के लिए मृतक छात्र के परिजन रांची पहुंचे, जहां उन्होंने डीजीपी, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग का पत्र सौंपा. मृतक के पिता विजय कुमार यादव ने स्कूल प्रबंधन पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या करार दिया है. परिजनों का कहना है कि उदित पढ़ाई में बहुत अच्छा था और उसका व्यवहार पूरी तरह सामान्य था, ऐसे में उसके खुदकुशी करने की बात गले नहीं उतरती. वारदात के बाद से ही स्कूल संचालक विनोद सिंह फरार बताया जा रहा है.

शरीर पर मिले चोट के निशान, घटना के वक्त सीसीटीवी कैमरे थे बंद
परिजनों ने दावा किया है कि जब वे हॉस्टल पहुंचे, तो उदित का शव जमीन पर पड़ा था और पंखे से एक गमछा बंधा हुआ था, जो मौके को संदिग्ध बनाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र के गले, आंख, कान, पेट, हाथ और पैरों पर चोट के गहरे निशान थे, जिसका उल्लेख पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किया गया है; इससे साफ जाहिर होता है कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी. इसके अलावा, परिवार ने सवाल उठाया है कि घटना के ठीक समय पर हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे आखिर क्यों बंद थे? जांच के दौरान स्कूल परिसर से कारतूस मिलने की बात भी सामने आई है, जिसने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है. पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल प्रबंधन पर त्वरित कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !