Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Ranchi News: पिस्का मोड़ के पास अज्ञात व्यक्ति का मिला शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस

Ranchi: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. शव की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी.

इलाके में घूमकर मांगता था भीख
स्थानीय दुकानदारों और लोगों के मुताबिक, मृतक पिछले कुछ समय से पिस्का मोड़ और आसपास के इलाके में नजर आता था. बताया गया कि वह भीख मांगकर अपना गुजारा करता था और रात के समय आसपास ही सो जाता था.  पुलिस अब उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है. हाल में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी शव की जानकारी का मिलान किया जा रहा है.

मौत की वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस ने शव को सुरक्षित रखकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पहचान होने के बाद परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों को भी देखा जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !