Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Gamharia Worker Death: गम्हरिया की अंजनी इस्पात कंपनी में काम के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Gamharia Worker Death: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अंजनी इस्पात कंपनी में काम के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नरेश कुमार दास के रूप में हुई है. वह गिरिडीह जिले के देवपुर गांव का रहने वाला था.

पेंटर था, लेकिन प्लांट में कराया जा रहा था काम
परिजनों का आरोप है कि नरेश कंपनी में पेंटर के रूप में काम करता था. इसके बावजूद उससे जबरन हीट ट्रीटमेंट प्लांट में काम कराया जा रहा था. उन्होंने दावा किया कि नरेश मानसिक तनाव में था और केवल 12 हजार रुपये महीने के वेतन पर काम कर रहा था.

काम के दौरान बिगड़ी तबीयत
परिजनों के मुताबिक, 13 अगस्त की दोपहर नरेश को फिर प्लांट में काम पर भेजा गया. काम के दौरान उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ा. आरोप है कि कंपनी के पास तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध नहीं था. बाद में दूसरी कंपनी से ऑक्सीजन मंगाई गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.



3.75 लाख रुपये मुआवजे की बात
मृतक के पिता किशुन रविदास ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. परिजनों के अनुसार, कंपनी की ओर से 3 लाख 75 हजार रुपये मुआवजे की बात कही गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !