Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Ranchi News: डीएवी स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आएगा फैसला

Ranchi News: डीएवी कपिलदेव स्कूल के पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में रांची सिविल कोर्ट में ट्रायल की प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब अदालत इस मामले में जल्द अपना फैसला सुना सकती है.

मामले की सुनवाई एजेसी अरविंद कुमार की अदालत में हुई, जहां अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों की बहस पूरी कर ली गई. यह मामला स्कूल की नर्सिंग स्टाफ की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है.

शिकायतकर्ता ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि तत्कालीन प्राचार्य ने उसके साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया था. मामले की जांच के बाद पुलिस ने 25 जुलाई 2022 को अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी.

सुनवाई के दौरान आरोपी की जमानत रद्द होने के बाद उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इससे पहले हाईकोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी थी, जबकि सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी थी.

अब दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत के अंतिम फैसले का इंतजार किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !