Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Ranchi News: जून में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 26 दिनों में एक लाख से अधिक चालान

Ranchi News: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में 26 जून को विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,361 चालान काटे गए. यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में चलाया गया.

हेलमेट और नो पार्किंग उल्लंघन पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो समेत सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई. कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2,320 लोगों का चालान किया गया. वहीं, नो पार्किंग और सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के 1,596 मामलों में भी कार्रवाई की गई.
इसके अलावा रेड लाइट जंप के 123, ओवर स्पीड के 118, नो एंट्री उल्लंघन के 45 मामलों सहित अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी चालान जारी किए गए.

26 दिनों में एक लाख से अधिक चालान
रांची ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 1 जून से 26 जून 2026 के बीच मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 1,07,688 चालान जारी किए जा चुके हैं. पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह विशेष जांच अभियान जारी रहेगा.

वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.



दूसरे वाहन का नंबर लगाने पर होगी एफआईआर
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति अपने वाहन पर दूसरे वाहन का पंजीकरण नंबर लगाकर सड़क पर नहीं चले. ऐसा करते पकड़े जाने पर संबंधित वाहन जब्त किया जाएगा और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !