Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Ranchi Crime News: रांची में थार रॉक्स से कुचलकर युवक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में थार रॉक्स वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

चुटिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिवर व्यू कॉलोनी निवासी रामाश्रय शर्मा (65) के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बड़े पुत्र धर्मेन्द्र कुमार की काले रंग की थार रॉक्स वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना में छह अन्य लोग भी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि मृतक धर्मेन्द्र कुमार और आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार के बीच पुरानी दोस्ती थी। किसी कारणवश दोनों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

पुरानी रंजिश के कारण की मौत 
पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को अमरावती कॉलोनी में आयोजित एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में दोनों शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उनके बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर अतुल चड्डा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर थार रॉक्स वाहन को तेज गति से चलाते हुए धर्मेन्द्र कुमार पर जान से मारने की नीयत से चढ़ा दिया।

भागने के क्रम में छह अन्य लोग घायल 
घटना के बाद भागने के क्रम में वाहन से छह अन्य लोग भी घायल हो गए। धर्मेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की थार रॉक्स वाहन और एक सैमसंग स्मार्ट मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !