Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Jamshedpur Breaking: गोलमुरी गोलीकांड, फल कारोबारी कन्हैया यादव की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना में घायल फल कारोबारी कन्हैया यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. कन्हैया की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में गुरूवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रामीण एसपी ने दी गिरफ्तारी की जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी तत्परता से जांच कर रही है और सभी अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी. पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हुए थे और एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज थे. वहीं सूत्रों की माने तो इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों का नाम भी आ रहा है, सूत्रों का कहना है कि इस मामले सुमित और अनुराग मिश्रा संलिप्त हो सकते हैं.

पुलिस सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
मृतक के परिजनों का कहना है कि कन्हैया यादव ने कुछ दिन पहले ही पुलिस को अपनी जान के खतरे और लगातार मिल रही धमकियों की सूचना दी थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात गोलमुरी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जहां तीन बाइक सवार बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग कर कन्हैया को निशाना बनाया. नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बावजूद शहर के बीचों-बीच ऐसी घटना ने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुराने विवाद और रंजिश को माना जा रहा वजह
सूत्रों की माने तो इस घटना को टीन प्लेट काली मंदिर कमेटी की अध्यक्षता और 2016 से चले आ रहे एक पुराने विवाद से भी जोड़ा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार इस मामले में बिल्ला पाठक और विक्की सिंह उर्फ कुंडी का नाम भी शामिल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !