Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Dhanbad News: धनबाद मंडल कारा में हड़कंप, जज, DC और SSP ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के अधिकारों पर दिया जोर

Dhanbad: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गुरुवार को धनबाद मंडल कारा में प्रशासन की बड़ी धमक देखने को मिली। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बालकृष्ण तिवारी, उपायुक्त आदित्य रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने जेल का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं बंदियों के बीच अपने अधिकारों को लेकर एक नई उम्मीद जगी।

व्यायाम के उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश 

अवर न्यायाधीश टोपनो ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने यह सुनिश्चित किया कि कारा में बंदियों के साथ कहीं जातिगत भेदभाव, डराने-धमकाने या प्रताड़ना जैसी कोई गतिविधि न हो। टीम ने बंदियों के बैठने की व्यवस्था, पढ़ाई के लिए पुस्तकें, खेल सामग्री और व्यायाम के उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया।

कारागार के प्रत्येक हिस्से का मुआयना

न्यायाधीश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कारागार के प्रत्येक हिस्से का मुआयना किया और बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, भोजन, नास्ता तथा मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। विशेष रूप से कारागार अस्पताल में बीमार बंदियों के बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र में भेजने के निर्देश भी दिए गए।

सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आदेश

टीम ने चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोईघर, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान-सह-योग केंद्र की भी समीक्षा की। न्यायाधीश ने जेल मैनुअल के तहत बंदियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

बेहतर सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम 

इस मौके पर अपर समाहर्ता सह प्रभारी जेल अधीक्षक विनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, जेल डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक काउंसिल स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा, जेलर दिनेश कुमार वर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह निरीक्षण जेल प्रशासन की पारदर्शिता, बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !