Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Prince Khan: विधायक को धमकी देना पड़ा भारी, धनबाद में कुख्यात प्रिंस खान के घर पर बड़ी कार्रवाई

Prince Khan: धनबाद में फरार कुख्यात प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. शनिवार को न्यायालय के आदेश पर वासेपुर स्थित उसके घर पर कुर्की-जप्ती और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई. हाल ही में निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कथित तौर पर मिली धमकी और रंगदारी मांगने के मामले के बाद यह कार्रवाई और तेज हुई है.
कोर्ट के आदेश पर पुलिस का अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई. पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोए के नेतृत्व में टीम वासेपुर पहुंची और न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी. पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो.

विधायक को धमकी मिलने के बाद बढ़ी सख्ती
पुलिस के मुताबिक, निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें फोन, वॉयस मैसेज और इंटरनेट आधारित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दी गई. विधायक का आरोप है कि कॉल रिसीव नहीं करने के बाद उन्हें 24 घंटे के भीतर पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी.

कई गंभीर मामलों में वांछित है प्रिंस खान
धनबाद पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान लंबे समय से फरार है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग, आपराधिक साजिश समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं. अदालत में लगातार पेश नहीं होने के कारण उसके खिलाफ कुर्की-जप्ती का आदेश जारी किया गया था. पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी उसके ठिकानों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इस अभियान का उद्देश्य उसके आपराधिक नेटवर्क पर लगातार दबाव बनाए रखना है. पुलिस ने दावा किया है कि प्रिंस खान फिलहाल पाकिस्तान में छिपकर सोशल मीडिया और इंटरनेट कॉलिंग के जरिए अपने गिरोह का संचालन कर रहा है. समाचार लिखे जाने तक संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !