Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Potka News: हल्दीपोखर हाट से चोरी की गई बाइक बरामद, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा

Potka: पूर्वी सिंहभूम जिले के हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक की बाइक अचानक गायब हो गई। हल्दीपोखर निवासी कापिल अंसारी अपनी मां के नाम पर रजिस्टर्ड हीरो स्प्लेंडर बाइक से हाट पहुंचे थे।

उन्होंने बाइक खड़ी कर कुछ दूरी पर सामान खरीदने चले गए, लेकिन जब वापस लौटे तो बाइक अपनी जगह पर नहीं मिली। काफी तलाश के बावजूद जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोवाली थाना पुलिस को दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, रात में ही आरोपी गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी मुकेश साव ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तेजी से जांच करते हुए शनिवार रात में ही चोरी की बाइक बरामद कर ली और इसी मामले में गांव के ही युवक विशाल नायक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी को बाइक के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया, जिससे पुलिस को मामले को सुलझाने में ज्यादा समय नहीं लगा।

कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी विशाल नायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !