Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर 7 अप्रैल को धरना देंगे विधायक सरयू राय

Jharkhand News : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रोजाना कई पैसेंजर ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस मुद्दे को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पहले ही 7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे स्टेशन के सामने धरना देने का ऐलान कर चुके हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया के साथ अहम बैठक की।
ट्रेनों की देरी पर रेलवे से मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

बैठक में ट्रेनों की देरी, थर्ड लाइन निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सरयू राय ने स्पष्ट कहा कि यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जरूरत पड़ने पर मालगाड़ियों को रोककर पैसेंजर ट्रेनों को समय पर चलाया जाए।

साथ ही उन्होंने ट्रेनों की देरी के कारणों पर रेलवे से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।
वहीं डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि कुछ तकनीकी और परिचालन कारणों से ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिन्हें जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !