Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Seraikela News: गम्हरिया में सील फैक्ट्री में चोरी का आरोप, पूर्व मालिक ने बैंक पर लगाए गंभीर आरोप

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाना क्षेत्र के ऊपरबेड़ा स्थित एक सील फैक्ट्री में चोरी की घटना सामने आई है. इस मामले में एस एस सेरेमिक्स एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व मालिक रोहित गोयल ने बैंक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

रोहित गोयल का कहना है कि विभिन्न बैंकों, विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा से लिए गए कर्ज के कारण फैक्ट्री का संचालन प्रभावित हुआ और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई. कर्ज नहीं चुका पाने की स्थिति में बैंक ने फैक्ट्री को सील कर दिया.

उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री सील होने के बावजूद वहां चोरी की घटनाएं हो रही हैं और इसमें बैंक प्रबंधन की मिलीभगत हो सकती है. विरोध स्वरूप उन्होंने फैक्ट्री परिसर पर अपना ताला भी लगा दिया है.

गोयल ने यह भी कहा कि फैक्ट्री में उपलब्ध पानी आयरन युक्त था, जिससे उत्पाद की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता था. इसी कारण व्यवसाय ठप हो गया और कर्ज का दबाव बढ़ता गया.

बताया जा रहा है कि मामला फिलहाल डीआरटी अदालत में लंबित है. पूर्व मालिक कहना है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !