Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Potka News: पोटका में बीज वितरण केंद्र शुरू, किसानों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी कृषि सुविधाएं

Potka News: पोटका प्रखंड के पोटका लैम्प्स में बुधवार को बीज वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.



किसानों को खाद और बीज के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि किसानों को खेती से जुड़ी जरूरी सुविधाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि लैम्प्स के माध्यम से किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधन आसानी से मिल सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और किसानों को दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा.


सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील
विधायक ने किसानों से कृषि योजनाओं और लैम्प्स के जरिए उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि खेती को मजबूत बनाना और किसानों की आय बढ़ाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है. किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने से गांवों के विकास को भी नई गति मिलेगी.


किसानों की तरक्की से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. किसानों को समय पर बीज, खाद और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की मजबूती ही गांव और राज्य की प्रगति का आधार है.


कार्यक्रम में लैम्प्स अध्यक्ष पंचानन सरदार, आनंद दास, बबलू मदीना, एकलव्य मदीना, दिनेश सरदार, उत्तम साहू, हरमोहन मंडल, मनिंद्र, झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !