Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Ranchi News: रिम्स जमीन घोटाले में प्रमोद महतो को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Ranchi News: रिम्स (RIMS) की लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की कथित फर्जी खरीद-बिक्री मामले में आरोपी लैंड ब्रोकर प्रमोद कुमार महतो को बड़ा झटका लगा है। रांची स्थित ACB की विशेष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। बुधवार को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। याचिका खारिज होने के बाद प्रमोद महतो की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है और गिरफ्तारी के डर से वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

ACB की जांच में कई अधिकारी-कर्मचारी भी घेरे में, मिलीभगत की आशंका
जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार महतो वही पावर होल्डर है जिसके जरिए रिम्स की अधिग्रहित भूमि की खरीद-बिक्री की गई थी। ACB ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कांड संख्या 1/2026 दर्ज किया है। जांच एजेंसी की रडार पर 16 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। ACB का मानना है कि जमीन के इस कथित फर्जीवाड़े में कई स्तरों पर मिलीभगत की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !