Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Palamu News: पलामू में तीन दिन से लापता वृद्ध का शव बरामद, गले पर जख्म से हत्या की आशंका

Palamu: पलामू थाना क्षेत्र के सेवती डाक बंगला के समीप एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सेवती गांव निवासी 70 वर्षीय राजदेव महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

शुक्रवार शाम से थे लापता
परिजनों के अनुसार, राजदेव महतो शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने आसपास तलाश शुरू की। अगले दिन ग्रामीणों की मदद से खोजबीन जारी रही, फिर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।

चरवाहों ने देखी लाश
सोमवार को जंगल की ओर मवेशी चराने गए कुछ चरवाहों की नजर एक शव पर पड़ी। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी आनंद राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्रारंभिक जांच में मृतक के गले के पास कटने का निशान मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

इधर, घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !