Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Pakur News : पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, पाकुड़ न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था परखी

Pakur News : मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की सतर्कता की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद सभी कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
सुरक्षा में तैनात जवानों की सतर्कता परखी गई, SOP का सख्ती से पालन करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने जवानों को हर परिस्थिति में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को सुरक्षा से जुड़े मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !