Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Kapali News: कपाली में पूर्व प्रत्याशी इरफान अंसारी का वीडियो वायरल, “50 IAS-IPS हैं मेरे दोस्त, विधायक-सांसद से भी ऊंचा है रसूख”

Kapali News: सरायकेला-खरसावां के कपाली नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे इरफान अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वे प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी गहरी पहुंच और प्रभावशाली संबंधों को लेकर बड़े-बड़े दावे करते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

वायरल वीडियो और ऑडियो में इरफान अंसारी यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि राज्य के 50 से अधिक IAS और IPS अधिकारी उनके करीबी मित्र हैं. उनका दावा है कि कई ऐसे काम, जो विधायक और सांसद भी नहीं करा पाते, वे केवल एक फोन कॉल पर करवा देते हैं.

वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के बाद यदि वे थाने जाएंगे, तो थानेदार अपनी कुर्सी छोड़ देगा और वे खुद वहां बैठकर जनता का फैसला करेंगे. साथ ही उन्होंने कोल्हान डीआईजी, सरायकेला डीसी और पूर्व एसपी से अपने निजी संबंध होने की बात भी कही. उनका कहना है कि जिले के बड़े अधिकारी उन्हें साहब कहकर संबोधित करते हैं.

हालांकि इन बड़े दावों के विपरीत कपाली नगर परिषद चुनाव में उनका प्रदर्शन काफी कमजोर रहा था और वे अंतिम पायदान पर रहे थे. ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

इस मामले ने पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था की छवि को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय स्तर पर कई लोग इसे अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग मान रहे हैं. अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि यह केवल चुनावी बयानबाजी है या इसके पीछे कोई गंभीर सच्चाई छिपी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !