Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Pakur News: पाकुड़ में 2 महीने बाद कब्र से निकाला गया शव, हत्या की आशंका में दोबारा शुरू हुई जांच

Pakur News: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले हुई एक मौत का मामला फिर से चर्चा में आ गया है. सड़क हादसे में मौत मानकर दफनाए गए 55 वर्षीय बंद्रा पहाड़िया का शव मंगलवार को कब्र से बाहर निकाला गया. परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. अब मामले की दिशा मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी है.
शिकायत के बाद बदली जांच की दिशा
जानकारी के अनुसार, दो महीने पहले बंद्रा पहाड़िया की मौत को सड़क पर गिरने से हुई दुर्घटना बताया गया था. उस समय परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिया था और फिर  बाद में परिवार ने लिखित आवेदन देकर दावा किया कि मौत सामान्य हादसा नहीं थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई. गांव के कुछ लोगों ने भी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद मामले की दोबारा जांच शुरू हुई.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर निकाला गया शव
परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया. मंगलवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में लिट्टीपाड़ा पुलिस ने कब्र खुलवाकर शव बाहर निकाला. लगभग दो महीने तक जमीन में दबा रहने के कारण शव काफी खराब स्थिति में मिला. इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर शव को विस्तृत पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अगली कार्रवाई
फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी पहलुओं से जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !