Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Jamshedpur Road Accident: मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर; बाल-बाल बचे बुजुर्ग चालक

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया. तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि कार चला रहे बुजुर्ग चालक की जान बच गई और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक कुछ दूरी तक आगे बढ़ता रहा. इसी दौरान उसकी तेल की टंकी क्षतिग्रस्त होकर फट गई, जिससे सड़क पर तेल फैल गया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन से उतरकर मौके का जायजा लेने लगा.

चालक मौके से फरार
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की गंभीरता देखकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया. पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !