Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

National News: NEET UG 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, पाँच आरोपी गिरफ्तार

National News: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के अलग-अलग राज्यों से पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.


अलग-अलग राज्यों से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंभु खैरनार, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और यश यादव के रूप में हुई है. सीबीआई ने शंभु खैरनार को महाराष्ट्र के नासिक से, जबकि यश यादव को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया. वहीं मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल को राजस्थान के जयपुर से हिरासत में लिया गया.

छापेमारी में डिजिटल डिवाइस जब्त
सीबीआई की टीमों ने कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए. एजेंसी अब इन डिवाइस की फॉरेंसिक जांच कर रही है, ताकि पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके.

मंत्रालय की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय की लिखित शिकायत के आधार पर सीबीआई दिल्ली ने 12 मई को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद जांच के लिए विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न राज्यों में भेजा गया.

जांच जारी, और गिरफ्तारी की संभावना
सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही. जांच के दौरान आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !