Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

National News: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में 1745 करोड़ की कोकीन जब्त

National News: महाराष्ट्र में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है. एजेंसी ने छापेमारी कर 349 किलोग्राम हाई ग्रेड कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1745 करोड़ रुपये आंकी गई है.
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ की गई है. बरामद की गई कोकीन को अब तक की बड़ी जब्ती में शामिल माना जा रहा है, जिससे ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है.

एनसीबी की इस कार्रवाई को युवाओं को नशे के जाल से बचाने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है. एजेंसी लगातार ऐसे गिरोहों पर नजर रखकर सख्त कार्रवाई कर रही है.

इस बड़ी सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी खुशी जाहिर की और एनसीबी की टीम की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से देश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को मजबूती मिलेगी.

अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले तस्करी नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !