National News: आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI ने बड़ी राहत का ऐलान किया है. अब आधार में Email ID जोड़ने या पुरानी Email ID अपडेट करने के लिए लोगों को शुल्क नहीं देना होगा. यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से अगले छह महीने तक पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेगी.
- अभी तक आधार कार्ड में Email अपडेट कराने के लिए यूजर्स को 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता था. लेकिन UIDAI के नए फैसले के बाद यह चार्ज अस्थायी रूप से खत्म कर दिया गया है. इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, जिनके आधार में अभी तक Email ID लिंक नहीं है या वे अपनी पुरानी Email ID बदलना चाहते हैं.
- UIDAI की ओर से यह सुविधा डिजिटल माध्यम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है. अब लोग मोबाइल ऐप के जरिए ही आधार में Email ID अपडेट कर सकेंगे, जिससे उन्हें आधार सेवा केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी.
UIDAI का मानना है कि आधार से Email ID जुड़ी होने से ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल आसान होता है. OTP आधारित वेरिफिकेशन, आधार अपडेट की जानकारी और कई सरकारी डिजिटल सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिलती है. साथ ही मोबाइल नंबर बदलने की स्थिति में Email ID एक अतिरिक्त सुरक्षा माध्यम के रूप में काम कर सकती है.
- यह मुफ्त सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी. इस दौरान आधार धारक बिना किसी शुल्क के अपनी Email ID जोड़ या अपडेट कर सकेंगे. UIDAI के इस कदम से लाखों लोगों को आधार से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल और आसान होने की उम्मीद है.