Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया खास प्रशिक्षण

Jamshedpur News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर में बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए और अभियान की अहमियत पर जोर दिया.



टाउन हॉल और आरवीएस स्कूल में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर टाउन हॉल सिदगोड़ा और आरवीएस स्कूल डिमना में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया. अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी.


घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ अपने क्षेत्र के सभी परिवारों तक पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. इस दौरान गणना प्रपत्र भरवाए जाएंगे और आवश्यक दस्तावेज भी एकत्र किए जाएंगे. साथ ही लोगों को नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य निर्वाचन प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा.


ऑनलाइन प्रविष्टि और दावे आपत्तियों की प्रक्रिया पर दिया गया जोर
प्रशिक्षण में गणना प्रपत्र भरने की विधि, आवश्यक दस्तावेजों के संकलन, दावे और आपत्तियों के निष्पादन तथा ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि से जुड़ी जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम में धालभूम के एसडीएम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर, बीएलओ पर्यवेक्षक और बीएलओ भी मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !