Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Lohardaga Crime News: लोहरदगा में 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Lohardaga Crime News: लोहरदगा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. कुडू थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों के कब्जे से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को 14 जुलाई की शाम सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा मुख्य मार्ग के रास्ते ब्राउन शुगर की खेप लाई जा रही है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद मानती पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली. पूछताछ में उनकी पहचान लातेहार जिले के रहने वाले अक्षत कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उनके पास से 17 ग्राम और 8 ग्राम के दो पैकेट में कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.



बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी. मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !