Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Adityapur News: NMC की मिली मंजूरी, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज आदित्यपुर में MBBS की सीटें 100 से बढ़कर 200 हुईं

Adityapur: चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत नेता जी सुभाष ग्रुप को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से बड़ी मंजूरी मिली है। आयोग ने ग्रुप द्वारा संचालित दोनों मेडिकल कॉलेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए एमबीबीएस (MBBS) सीटों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की अनुमति प्रदान की है। इस फैसले से झारखंड और बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे।

आदित्यपुर और बिहटा मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें
NMC की स्वीकृति के बाद आदित्यपुर स्थित नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। वहीं, बिहार के बिहटा स्थित मेडिकल कॉलेज में सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी, अस्पताल में मरीजों की बेहतर संख्या और शैक्षणिक गुणवत्ता के आधार पर NMC ने सीटें बढ़ाने की अनुमति दी है।

रांची में स्थापित होगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज
नेता जी सुभाष ग्रुप ने रांची में भी नए मेडिकल कॉलेज और मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना की योजना की घोषणा की है। इसके लिए रांची में करीब 22 एकड़ 20 डिसमिल भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। प्रस्तावित परिसर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय रिसर्च लैब और मेडिकल शिक्षा का उन्नत ढांचा विकसित किया जाएगा। एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी से अब झारखंड और बिहार के अधिक छात्रों को अपने ही राज्य में मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे दूसरे राज्यों में दाखिले की निर्भरता कम होगी और भविष्य में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

चेयरमैन ने जताई खुशी
नेता जी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कहा कि MBBS सीटों में वृद्धि संस्थान की गुणवत्ता, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और चिकित्सा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की पहचान है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य झारखंड और बिहार के युवाओं को उनके अपने राज्य में ही विश्वस्तरीय और किफायती चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि रांची में प्रस्तावित नया मेडिकल कॉलेज भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जिससे राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !