Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Latehar News : डीसी ने चार प्रखंड कार्यालयों का किया निरीक्षण, अभिलेख संधारण की हुई समीक्षा

Latehar News : उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को जिले के चार प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालूमाथ, बरियातू और हेरहंज प्रखंड कार्यालयों के साथ उच्च विद्यालय उदयपुरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई।स्कूल निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था और अनुशासन की स्थिति की जांच की। बिना स्वीकृति अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यालयों में अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और कैशबुक नियमित अपडेट करने को कहा गया।


शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्था पर दिया जोर


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व समयबद्धता बनाए रखें। उपायुक्त ने विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने और जमीनी स्तर पर प्रभावी काम करने पर जोर दिया।


लापरवाही पर सख्ती, अधिकारियों को दिए कई निर्देश


उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार, नियमित मॉनिटरिंग और जनहित से जुड़े मामलों पर संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !