Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Latehar News: NEET विवाद पर लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Latehar News: दिल्ली के जंतर-मंतर में NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को लातेहार में झामुमो जिला कमेटी और छात्र मोर्चा ने समाहरणालय गेट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


जेएमएम ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

जेएमएम नेता प्रभात कुमार ने कहा कि दिल्ली में छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, लेकिन उन पर पूर्व नियोजित तरीके से लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने इसे छात्र विरोधी रवैया बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, अन्यथा सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं, झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन पर लाठीचार्ज, आंसू गैस का इस्तेमाल और महिलाओं के साथ कथित बर्बरता लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में आज झारखंड के सभी जिलों में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए गए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !