Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Latehar Incident: लातेहार में अपराधियों का तांडव, फायरिंग के बाद फूंका हाइवा, मची अफरा-तफरी

Latehar: झारखंड के लातेहार जिले में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव के पास अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए न केवल कोयला लदे एक हाइवा पर फायरिंग की, बल्कि उसे आग के हवाले भी कर दिया। इस घटना के बाद इलाके के ट्रक चालकों और कोयला कारोबारियों में भारी दहशत का माहौल है।

अपराधियों ने हाइवा के पिछले टायर पर गोली चलाई

जानकारी के मुताबिक शाम में मगध कोलियरी (चमातू) से कोयला लादकर एक हाइवा बालूमाथ साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगड़ा गांव के पास पैदल आए तीन अपराधियों ने पत्थरबाजी कर वाहन को रोकने की कोशिश की। जब चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, तो अपराधियों ने हाइवा के पिछले टायर पर गोली चला दी।

गोली लगने के बाद हाइवा रुक गया। इसके बाद अपराधियों ने चालक जगन्नाथ गंझु को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया और अपने साथ लाए तेल को हाइवा पर छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते हाइवा में लदा कोयला जलने लगा। चालक के अनुसार तीन अपराधी मौके पर थे जबकि उनके दो अन्य साथी थोड़ी दूरी से निगरानी कर रहे थे।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने चालक को धमकी दी कि बिना “मैनेज” किए इलाके में कोयला ढुलाई का काम नहीं किया जाए और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं तेतरियाखांड कोलियरी से दमकल की गाड़ी बुलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !