Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-14

Koderma Road Accident: कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, एक चालक की मौत

Koderma Road Accident: कोडरमा घाटी में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई. मेघातरी कालीमंडा के पास करीब रात 2 बजे दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में एक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे. कुछ ही देर में सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रेलरों की जांच की.


पुलिस ने शव कब्जे में लिया
हादसे में मृत चालक का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल दोनों ट्रेलरों की टक्कर किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !