Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Kodarma News : चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश बनी जानलेवा, मौके पर गई 24 वर्षीय मुस्कान मसी की जान

Kodarma News : झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय मुस्कान मसी की चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने स्टेशन परिसर को गमगीन कर दिया और हर किसी को झकझोर कर रख दिया।जानकारी के अनुसार मुस्कान मसी अपने दो माह के जुड़वा बच्चों और भांजी के साथ आसनसोल से दिल्ली जा रही थी। कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतरी थी। इसी बीच ट्रेन खुल गई।बताया जाता है कि बच्चों को कोच में छोड़ चुकी मुस्कान ने घबराहट में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह दो बोगियों के बीच गिर गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।


आरपीएफ ने बच्चों को लिया सुरक्षित निगरानी में, हादसे से रेल परिचालन भी प्रभावित

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और महिला के दोनों मासूम बच्चों तथा भांजी को सुरक्षित अपनी निगरानी में लिया। बच्चों के परिजनों, जो पश्चिम बंगाल के हीरापुर में रहते हैं, को घटना की सूचना दे दी गई है।

इस हादसे के कारण रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। संबंधित ट्रेन करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही, जबकि पीछे आ रही कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश कितनी जानलेवा हो सकती है। एक छोटी सी लापरवाही ने दो मासूम बच्चों से उनकी मां छीन ली।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !