Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Khunti News : बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट, मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों की जांच

Ranchi News :  बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर खूंटी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में बुधवार को कचहरी मैदान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों को आपात स्थिति और भीड़ नियंत्रण से निपटने का अभ्यास कराया गया।


मॉक ड्रिल में अश्रु गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज और तनावपूर्ण हालात में त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। जवानों को त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।


ड्रोन कैमरों और बाइक पेट्रोलिंग से होगी निगरानी


एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि बकरीद को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराना है। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी और कंट्रोल रूम के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। एसपी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।


संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील


उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम नंबर 9471771101 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !