Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Jamshedpur No Entry: बकरीद के मद्देनजर जमशेदपुर में नो इंट्री लागू, सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध

Jamshedpur No Entry: बकरीद (ईद-उल-जोहा) 28 मई को मनायी जायेगी। पर्व को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज को लेकर विशेष तैयारी की गयी है, वहीं साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया गया है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बकरीद पर नो इंट्री लागू, सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद
त्योहार के मद्देनजर 28 मई को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है। बसों को छोड़कर सभी बड़ी गाड़ियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। नो इंट्री को लेकर आदेश एसएसपी कार्यालय की ओर से उपायुक्त, एसएसपी और यातायात डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !