Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Kharsawan News: खरसावां में जहरीले सांप के डसने से दो सगे भाई-बहन की मौत, इलाज में देरी बनी वजह

Kharsawan: खरसावां प्रखंड के संतारी गांव में मंगलवार को सर्पदंश की दर्दनाक घटना में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई. दोनों बच्चे घर में सो रहे थे, तभी सुबह जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. मृतकों की पहचान सचिन जोंको के 11 वर्षीय बेटे शिवा जोंको और 13 वर्षीय बेटी सीमा जोंको के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

सुबह सोते समय सांप ने डसा
परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे दोनों बच्चे घर के एक कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया. सांप के काटने के बाद बच्चों ने जागकर परिजनों को इसकी जानकारी दी. हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को समय रहते नहीं समझा जा सका और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने में देरी हो गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले एक बच्चे ने तोड़ा दम
बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई. अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही शिवा की मौत हो गई. वहीं गंभीर हालत में सीमा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई. लोगों से अपील की गई कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें. पीड़ित को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाना जरूरी है, ताकि चिकित्सकीय उपचार और जरूरत पड़ने पर एंटी-वेनम उपलब्ध कराया जा सके.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !