Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Giridih News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी पहल, बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाया सेवा शिविर; भोजन, चिकित्सा व ठहरने की व्यवस्था

Giridih News: सावन में बाबाधाम जाने और वहां से लौटने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए गिरिडीह पुलिस ने सेवा शिविर लगाया है. शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, चाय और चिकित्सा सुविधा के साथ ठहरने की भी व्यवस्था की गई है.


श्रद्धालुओं की सेवा में दिन-रात जुटी गिरिडीह पुलिस

पुलिस परिवार के सदस्य शिविर में 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं. यहां आने वाले कांवरियों को जरूरत के अनुसार भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं. देर रात गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार शिविर पहुंचे. उन्होंने कांवरियों के बीच खिचड़ी प्रसाद, फल और अन्य सामग्री का वितरण किया. एसपी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.


500 कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि शिविर की शुरुआत सिर्फ 10 बेड से हुई थी. अब यहां करीब 500 कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि गिरिडीह पुलिस परिवार श्रद्धालुओं की सेवा में लगातार जुटा है. पुलिस का उद्देश्य सुरक्षा के साथ-साथ कांवरियों की सेवा करना भी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !