Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Kharsawan News: खरसावां में कस्तूरबा विद्यालय नामांकन पर बैठक, पारदर्शी प्रक्रिया के निर्देश

Kharsawan News: खरसावां में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6, 7 और 9 की खाली सीटों पर नामांकन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी ने की.

बैठक में रिक्त सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और चयन व्यवस्था की समीक्षा की गई. बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नामांकन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योग्य और पात्र छात्राओं का चयन सुनिश्चित किया जाए, साथ ही वंचित और जरूरतमंद बालिकाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए.

नामांकन प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्राएं इसका लाभ उठा सकें. सभी आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश भी दिए गए.

बीडीओ ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और सभी संबंधित अधिकारी समन्वय बनाकर प्रक्रिया को समय पर पूरा करें. बैठक में जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !