Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण पर भाजपा का पलटवार, प्रतुल शाहदेव ने झामुमो को घेरा, कहा:- "भ्रम फैलाना बंद करे सत्ताधारी दल"

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने झामुमो नेताओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस विषय पर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.

प्रतुल शाहदेव ने परिसीमन और राज्यसभा सीटों को लेकर झामुमो के दावों को गलत बताते हुए कहा कि परिसीमन का संबंध लोकसभा और विधानसभा सीटों से होता है, न कि राज्यसभा से. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें जनता को गुमराह करने के लिए कही जा रही हैं.

उन्होंने 2010 के महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय संसद में बिल की प्रति फाड़े जाने की घटना पर झामुमो ने कोई ठोस विरोध नहीं किया था और चुप्पी साधे रहा.

राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शाहदेव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही, वह राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के हितों की बात कर रही है.

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित 2023 के महिला आरक्षण कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसके लागू होने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया का पालन जरूरी है. इसे लेकर भ्रम फैलाना उचित नहीं है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !