Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Kharsawan Crime News: खरसावां में चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Kharsawan: खरसावां थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कदमडीहा निवासी एहसान हुसैन (21 वर्ष) और रहमत अली (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, कदमडीहा बड़ा खेड़ी निवासी मोहम्मद इरशाद ने खरसावां थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश दुबे के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के 7 हजार रुपये नकद, बैंक ऑफ इंडिया की चेकबुक, आधार कार्ड और चोरी में इस्तेमाल किया गया रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राजेश दुबे, खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, एसआई कुंवर सोरेन, एसआई हेमंत प्रसाद सिंह, हवलदार अर्जुन कुमार और आरक्षी समातान महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !