Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jharkhand Weather Update: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी का वार, झारखंड में बदला मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार अपना रूप बदल रहा है. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सुबह और दोपहर के मौसम में साफ अंतर देखने को मिल रहा है. सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ जा रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले एक हफ्ते तक यही स्थिति बनी रह सकती है.


सुबह घना कोहरा, दृश्यता घटकर 100 मीटर तक

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है. खासकर हाइवे और ग्रामीण इलाकों में इसका असर ज्यादा दिखेगा. कई जगहों पर दृश्यता 100 मीटर तक सीमित हो सकती है.

वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. फॉग लाइट का उपयोग करें और धीमी रफ्तार से वाहन चलाएं. सुबह के समय हल्की ठंडक भी महसूस होगी, जिससे कुछ लोग अभी भी गर्म कपड़े पहनते नजर आ सकते हैं.

दोपहर में बढ़ेगा तापमान, 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, धूप तेज होती जाएगी. अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. रांची के अलावा खूंटी, हजारीबाग, जमशेदपुर और सरायकेला समेत कई जिलों में तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें. दोपहर में तेज धूप से बचें और जरूरी हो तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें.

ठंडे इलाकों में भी बढ़ा न्यूनतम तापमान
राज्य के ठंडे माने जाने वाले जिलों में भी अब रात का तापमान बढ़ने लगा है. गुमला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. वहीं संताल परगना के देवघर और दुमका तथा पलामू प्रमंडल के गढ़वा और लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. पूरे राज्य में मौसम शुष्क और हल्का गर्म बना रहेगा.

मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सुबह और दोपहर दोनों समय सावधानी बरतने की जरूरत है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !