Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Ranchi News: रांची में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, बिरयानी दुकान से चलता था पूरा खेल, 9 सिलेंडर जब्त

Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर ईरवा स्थित एक बिरयानी दुकान में छापेमारी की गई।

दुकान से मिले 9 गैस सिलेंडर
प्रखंड विकास पदाधिकारी ओरमांझी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान “दिल्ली दरबार बिरयानी” नामक दुकान से कुल 9 व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

इनमें एचपी और इंडेन गैस के सिलेंडर शामिल थे, जिनका वजन लगभग 19.02 किलोग्राम था। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ सिलेंडर सील हालत में थे, जबकि कुछ का इस्तेमाल अवैध रूप से गैस भरने (रिफिलिंग) में किया जा रहा था।

बिचौलियों के जरिए चल रहा था नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सिलेंडरों की सप्लाई एक बिचौलिये के माध्यम से की जा रही थी, जो वाहन के जरिए इन्हें अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाता था।

यह बिचौलिया अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग कर ऊंचे दामों पर बेचता था और इस पूरे धंधे में मुनाफे की साझेदारी भी तय थी।

आरोपी के घर से भी मिला सामान
गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर टीम ने ओरमांझी थाना क्षेत्र में स्थित एक आरोपी के घर पर भी छापेमारी की। वहां से 19.02 किलोग्राम का एक एचपी सिलेंडर, रिफिलिंग नोजल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया, जो इस अवैध कारोबार की पुष्टि करता है।

मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी
हालांकि छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

कानूनी कार्रवाई और प्रशासन की चेतावनी
प्रशासन के अनुसार, यह कृत्य “रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर-2000” और “आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955” के तहत गंभीर अपराध है। मामले में ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता से सहयोग की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन या नजदीकी थाना को सूचित करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !