Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-05

Jharkhand Weather Report:उत्तर-पश्चिमी के अलावा पूरे झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट

Meta Description

 Jharkhand weather: उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर पूरे झारखंड में 6 मई तक तेज हवाओं और गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सोमवार और मंगलवार यानी 5 मई और 6 मई को 20 जिलों में गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

झारखंड में रविवार को कई जगहों पर बारिश हुई. सबसे ज्यादा 6 मिलीमीटर वर्षा रांची में हुई. शाम को तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आयी. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर 32.5 डिग्री रह गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 19.2 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है. रांची का उच्चतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम है, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम.

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उच्चतम तापमान में 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है, जबक न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री की कमी आयी है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान आज 33.5 डिग्री और न्यीनतम तापमान 19.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. यहां का उच्चतम पारा सामान्य से 5.8 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया.

डालटनगंज के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन उच्चतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आयी है. डालटनगंज का आज का उच्चतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनमत तापमान 22.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. यहां का उच्चतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है.

बोकारो में यहां के उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि हुई है और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आयी है. बोकारो का उच्चतम तापमान आज 34.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है.

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के उच्चतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि हुई है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री (सामान्य से 4.5 डिग्री कम) और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री (सामान्य से 3.7 डिग्री कम) दर्ज किया गया. झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.2 डिग्री सेंटीग्रेड गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

वज्रपात की संभावना

लोहरदगा

गुमला

सिमडेगा

पश्चिमी सिंहभूम

खूंटी

रांची

रामगढ़

बोकारो

हजारीबाग

कोडरमा

गिरिडीह

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !