Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Jharkhand Weather Alert : झारखंड में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert : झारखंड में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 7 और 8 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।


पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 96.3 मिमी बारिश रामगढ़ (डीवीसी) में दर्ज की गई। इसके अलावा तोपचांची में 94.6 मिमी, रामगढ़ में 94.4 मिमी, चांडिल में 81.2 मिमी, भवनाथपुर में 80.3 मिमी, बोकारो थर्मल में 75.6 मिमी, पुटकी (धनबाद) में 74.4 मिमी, हजारीबाग में 73 मिमी और सिमडेगा में 63.6 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर में 46.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

13 जुलाई तक बदला रहेगा मौसम, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची के कांके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 22.4 डिग्री, जमशेदपुर में 30 और 24.8 डिग्री, बोकारो थर्मल में 30.2 और 23.1 डिग्री, चाईबासा में 28.4 और 23.2 डिग्री, पाकुड़ में 31.3 और 26.8 डिग्री तथा खूंटी में 27.2 और 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

रांची और आसपास के इलाकों में 13 जुलाई तक मौसम बदला रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !