Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jharkhand Weather Alert : झारखंड में जून सूखा रहा, सामान्य से 54% कम बारिश दर्ज

Jharkhand Weather Alert : झारखंड में इस वर्ष जून महीने के दौरान मानसून की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सामान्य 189.5 मिमी बारिश के मुकाबले केवल 86.5 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 54 प्रतिशत कम है। राज्य के 24 जिलों में से केवल दुमका में सामान्य बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी 23 जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से कम रहा।


23 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, कई इलाकों में सूखे जैसे हालात

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक वर्षा की कमी साहिबगंज, गढ़वा, चतरा, गोड्डा, कोडरमा और पलामू जिलों में दर्ज की गई। राजधानी रांची में भी सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश हुई, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

3 जुलाई से बदलेगा मौसम, अगले 10 दिनों में अच्छी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 3 जुलाई को उत्तर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले करीब 10 दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग का मानना है कि यदि अनुमान के अनुसार अच्छी वर्षा होती है तो जून में हुई बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी और खरीफ फसलों की बुआई में भी तेजी आएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !